{"_id":"5cf11e1bbdec2207863ac595","slug":"155930580120-shahjahanpur-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना से पांच ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना से पांच ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत जिले की पांच ऐसी ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होंने विकास कार्यों और स्वच्छता की कसौटी पर उल्लेखनीय काम किए हैं। पुरस्कृत ग्राम पंचायतों को ठीक उसी तरह जनहित की विभिन्न योजनाओं के तहत विशेष बजट जारी होगा, जैसे पंचायत सशक्तीकरण योजना में पुरस्कृत ग्राम पंचायतों को विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि जारी की गई थी। खास यह है कि प्रोत्साहन योजना में प्रत्येक विकास खंड से अधिकतम दो ग्राम पंचायतें शामिल की जाएंगी, लेकिन जिला स्तर से अधिकतम पांच ग्राम पंचायतों की प्रविष्टियां शासन को भेजी जाएंगी।
डीपीआरओ पवन कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों, स्वच्छता और ओडीएफ मुहिम का असर जानने के साथ ग्राम प्रधानों को बेहतर कार्य करने को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। उन्होंने बताया कि यह योजना गत अप्रैल माह में प्रदेश में लागू हो गई, लेकिन चुनावी व्यस्तता के कारण तमाम ग्राम प्रधान आवेदन नहीं कर सके। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए ग्राम प्रधानों को दस जून तक विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी ग्राम पंचायत की उपलब्धियों का उल्लेख करना होगा।
प्रोत्साहन योजना मेें ग्राम पंचायतों के चयन का प्रारूप भी सशक्तीकरण योजना से मिलता जुलता है। पंचायत राज विभाग के जिला परियोजना प्रबंधक विवेक वाजपेयी ने बताया कि ग्राम पंचायतों की श्रेष्ठता तय करने के लिए प्रधानों को पोर्टल पर आवेदन के साथ एक प्रश्नावली भी दी जाएगी। इसमें 30 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रश्नावली 100 अंक की है, लेकिन आवेदन के लिए 45 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। ग्राम प्रधानों से प्राप्त डाटा पोर्टल पर फ्रीज कर भेजा जाएगा और पुरस्कार की घोषणा शासन स्तर से होगी।