फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत

गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 22 May 2019 08:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत
शाहजहांपुर। पति की मौत के बाद भांजे के साथ बतौर पत्नी बनकर रह रही गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के बेटे और भतीजे ने हत्या किए जाने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पीएम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु बीमारी से बताई गई है।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बिलहरा निवासी 35 वर्षीय द्रौपदी पति गुड्डू की मृत्यु हो जाने के बाद छह माह से रोजा के मोहल्ला जानकीनगर निवासी विपिन के साथ रह रही थी। बड़ा बेटा 18 वर्षीय रामू नोएडा में काम करता है। द्रौपदी के साथ में उसका सात वर्षीय बेटा धर्मराज, पांच वर्ष का श्यामू और 12 वर्ष की बेटी शिवानी रहती है। द्रौपदी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर काम करती थी। मंगलवार को द्रौपदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले की जानकारी द्रौपदी की ससुराल पहुंची तो वहां से भतीजे धर्मेंद्र परिवार के लोगों के साथ जानकीनगर आ गए और अंत्येष्टि रुकवाकर पुलिस को सूचना दी कि उन्हें शक है कि द्रौपदी मारी गई है। हालांकि गुड्डू और उसके परिजनों ने बताया कि वह बीमार रहतीं थीं, इसी वजह से मौत हुई है। बुधवार सुबह मृतका का बेटा रामू भी नोएडा से आ गया। द्रौपदी की मौत पर शक जाहिर करने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार महिला की मौत फेफड़ों की बीमारी की वजह से हुई है। वह छह माह के गर्भ से भी थी।
विज्ञापन


महिला की बीमारी से मौत हुई है, मृतका का बेटा और भतीजा हत्या की आशंका जाहिर कर रहें, इसलिए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश सिंह, थानाध्यक्ष रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed