{"_id":"5ba7daee867a557ed4317d6f","slug":"151537727214-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गरीबों के लिए गंभीर बीमारियों का इलाज भी होगा संभव: कृष्णाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गरीबों के लिए गंभीर बीमारियों का इलाज भी होगा संभव: कृष्णाराज
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाटम............
फोटो-13 में
गोल्डन कार्ड देकर आयुष्मान योजना का शुभारंभ
अब गरीबों के लिए गंभीर बीमारियों का इलाज भी होगा संभव: कृष्णाराज
30 हजार से बढ़कर इस योजना में अब पांच लाख तक नि:शुल्क होगा इलाज
ग्रामीण क्षेत्र के 173869 व शहरी क्षेत्र के 47175 परिवारों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णाराज ने रविवार को गन्ना शोध संस्थान के सभागार में पांच लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड देकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब प्रति परिवार को पांच लाख रुपये तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया होगी।
उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व पिछड़े वर्गों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 30 हजार रुपये तक की नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रति परिवार को दी जाती थी लेकिन इतनी रकम से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव नहीं था। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को लागू किया है। इस योजना के तहत अब प्रति परिवार को पांच लाख रुपये तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि एसईसीसी 2011 डाटाबेस में सम्मिलित पात्र परिवारों को योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में ग्रामीण क्षेत्र के 173869 परिवार व शहरी क्षेत्र के 47175 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत इलाज के लिए जिला पुरुष चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, कमला हॉस्पिटल, रूहेलखंड हॉस्पिटल अनुबंधित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना में आरोग्य मित्र भी तैनात किए जाएंगे।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. आरपी रावत, एसडीएम सदर रामजी मिश्रा, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पतालों में भी मिलेगी सुविधा
डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना के तहत गरीबों के इलाज के लिए कुंती आई केयर, शीला अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर, जगमोहन आईएंड ईएनटी, एच मेमोरियल अस्पताल से अनुबंध के लिए आवेदन किया गया है। इसके अलावा शहर में डॉ. परविंदर, डॉ. राकेश दीक्षित आदि उन प्राइवेट अस्पतालों को भी इस दायरे में लाया जाएगा, जहां गरीब अपना इलाज नहीं करा पाते थे।
-------
टोल फ्री नंबर पर भी ली जा सकती है जानकारी
डीएम ने कहा कि इस योजना के लिए टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 1800-1800-4444/14555 पर भी जानकारी ली जा सकती है। इस नंबर पर कोई भी कॉल करके नि:शुल्क योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।