फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hockey players protest over encroachmenrt

हॉकी क्लब मैदान पर कब्जे को लेकर खिलाडिय़ों ने किया धरना प्रदर्शन

Mon, 29 Jan 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Mon, 29 Jan 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
Hockey players protest over encroachmenrt
protest
टाउनहाल हॉकी क्लब मैदान पर प्रशासनिक कब्जे का मुद्दा सोमवार को दूसरे दिन भी गरमाया रहा। इसे लेकर खिलाड़ियों नेे मैदान के गेट पर निवर्तमान चेयरमैन और सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, क्लब के संयुक्त सचिव करीम खां उर्फ राजू की अगुवाई में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर धरना दिया। इस बीच, वहां पहुंचे एसडीएम सदर रामजी मिश्रा के सामने भी जमकर नारेबाजी की। उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर क्लब परिसर में बने हाल से पीएसी हटाने की मांग की।
विज्ञापन

दो दिन पहले नजूल श्रेणी के भूखंड संख्या 61 पर बने हॉकी मैदान की परिधि में लगे प्रचार होर्डिंग ढहाने से गोल पोस्ट को पहुंची क्षति से गुस्साए क्लब के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों की नाराजगी बीते दिन बढ़ गई, जब अधिकारियों ने गत दिवस मैदान पर ताले डालकर वहां खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी। खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन का संज्ञान लेकर रविवार की शाम एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने एसडीएम के साथ मैदान के गेट पर पड़े ताले खुलवाकर वहां जिला क्रीड़ा अधिकारी की निगरानी में इस शर्त के साथ खेल गतिविधियों को मंजूरी दे दी कि इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी। यही नहीं, मैदान पर खिलाड़ियों के अतिरिक्त अन्य अवांछित तत्वों का प्रवेश रोकने के लिए पीएसी तैनात कर दी। प्रशासन के नरम रुख अपनाने के बावजूद खिलाड़ियों का गुस्सा तब और भड़क उठा, जब पीएसी के जवानों ने हॉकी क्लब की दुकानों के पीछे बने कार्यालय और हाल के ताले तोड़कर उन पर कब्जा कर लिया। क्लब के पदाधिकारियों से इस बारे में जानकारी मिलने पर खिलाड़ी सुबह से मैदान के गेट पर जमा होने लगे। कुछ देर बाद वहां सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा भी पहुंच गए। सपा नेताओं का साथ पाकर खिलाड़ियों का जोश और बढ़ गया। उन्होंने नारेबाजी के साथ वहीं पर धरना दे दिया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी पाकर वहां पहुंचे एसडीएम से वार्ता करते हुए निवर्तमान चेयरमैन ने कहा कि वर्ष 1903 में निर्मित हॉकी क्लब मैदान हॉकी के उत्थान को निरंतर प्रयासरत है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी/ कोच हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने अपना पूरा जीवन इसी मैदान को समर्पित कर देश को कई राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए। वर्तमान में दस से 20 वर्ष आयु के करीब 70 बच्चे इसी मैदान पर हॉकी का निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं, लेकिन नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने डीएम को भ्रामक सूचना दी कि हॉकी क्लब की लीज (किराएदारी) वर्ष 1967 में खत्म हो गई, जबकि यह मैदान वर्तमान में हॉकी क्लब सचिव के नाम आवंटित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है ईओ की गलत सूचना के आधार पर प्रशासन गैरकानूनी तरीके से मैदान और उसके एक हिस्से में बने भवन पर नाजायज कब्जा करने का प्रयास कर रहा है, जबकि गत वर्ष तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट/ विनियमित क्षेत्र के नियत प्राधिकारी विजय शंकर दुबे ने जांच में सभी निर्माण वैध पाते हुए हॉकी क्लब के तत्कालीन सचिव अच्छू खां को जारी कारण बताओ नोटिस वापस ले लिया था। ज्ञापन के साथ सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश की प्रति संलग्न करते हुए कहा कि हॉकी मैदान पर किराएदारी का वाद दीवानी न्यायालय से निर्णीत होने तक वहां कब्जा लेने की गैरकानूनी कार्यवाही पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन में टाउनहाल क्लब की हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मुंतका बेग, क्लब कमेटी के उपाध्यक्ष लईक हसन खां, तंजीम ऑल इंडिया उलेमा-ए-इस्लाम के उपाध्यक्ष एहसानुल हक, कपिल वर्मा, नसीम खां, संजीव वर्मा, असलम अंसारी, शुएब मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed