फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मेरा छोटा परिवार-दादी आ जाओ एकबार

मेरा छोटा परिवार-दादी आ जाओ एकबार

Sun, 29 Oct 2017 11:45 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 29 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
मेरा छोटा परिवार-दादी आ जाओ एकबार
शाहजहांपुर। घूरन तलैया स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर समिति के तत्वावधान में दादी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महाराजा अग्रसेन भवन में हुए आयोजन में भजनों के माध्यम से दादी का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गायक कुमार शानू ने मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने दादी के जन्म, विवाह और सती होने तक के प्रसंगों का वर्णन भजनों के माध्यम से किया। महिलाओं ने दादी सती की प्रतिमा का श्रृंगार किया। इसके बाद महिलाओं ने झूला उत्सव मनाया। अखंड ज्योति के समक्ष भजन-कीर्तन के माध्यम से दादी का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांती प्रसाद अग्रवाल, रचित अग्रवाल, कमलेश, माला, अर्चना, निशा आदि ने मेरा छोटा परिवार-दादी आ जाओ एकबार, माता तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए, साथी हमारा कौन बनेगा-तुम न सुनोगी तो कौन सुनेगा, कर लो मंगल पाठ, यह तो दादी जी को प्यारा है आदि भजन सुनाए गए। आयोजन में दिनेश, प्रदीप, हितेश अग्रवाल, रचित अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed