{"_id":"59dccedf4f1c1bec538b6c5f","slug":"151507643103-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ जनजागरण टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ जनजागरण टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा
Updated Tue, 10 Oct 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदागंज (शाहजहांपुर)। ओडीएफ गांव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए तैयार की गई जनजागरण टीम मंगलवार सुबह विकास खंड के गांव गौरीखेड़ा पहुंची। टीम के सदस्यों ने खेत में शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की तो कई लोग भड़क गए। उन्होंने टीम के सदस्यों को गाली गलौज कर गांव से खदेड़ दिया। एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि टीम के साथ हुई अभद्रता की जानकारी मिली है। उन्होंने इस संबंध में डीपीआरओ को अवगत करा दिया है।
विकास खंड़ के ग्राम गौरी खेड़ा में गांव को शौचमुक्त बनाने के लिए मंगलवार सुबह चार बजे खंड़ प्रेरक गोरी खेड़ा में लोगों के बीच जनजागरण कर गांव को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने एतराज जताते हुए कहा कि वह जंगल में शौच जाना नहीं छोड़ सकते हैं और ग्रामीण स्वच्छता टीम से गाली गलौज करते हुए मारपीट के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणो के हमलावर होते ही स्वच्छ भारत मिशन भारत के लोग मौके से भाग कर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा सके। टीम ने एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह कुशवाहा को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने पूरे मामले से डीपीआरओ को अवगत करा दिया।