{"_id":"59c905a34f1c1bff6c8b4fd2","slug":"151506346403-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्केटिंग में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्केटिंग में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर
Updated Mon, 25 Sep 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में माध्यमिक स्कूलों की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हुई, जिसमेें स्केटिंग में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सिटी पार्क में चयन-ट्रॉयल आधार पर हुई प्रतियोगिता में मेजबान शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली और पीलीभीत के खिलाड़ियों ने 300 मीटर, 400 मीटर तथा एक हजार मीटर की स्केटिंग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, सिटी पार्क के स्वामी किशन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल और योगेश गुप्ता पिंकू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रेफरी कैप्टन राम कुमार, रत्नेश शुक्ला रहे। खेल प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न वर्गों में सचिन, विवेक, प्रवीण, पंकज कुमार, नरेंद्र यादव, बृजेश सिंह, गौरव शर्मा, सुरेश यादव, सर्वेंद्र यादव, शिवम कुमार, देव, प्रदीप, रिजवान, शाहरुख, उत्कर्ष, जितेंद्र, सक्षम, अभि, साहिल, बालिका वर्ग में अंजलि सिंह, प्रिया सिंह, शिवानी सिंह, प्राची रत्नाकर, आशी श्रीवास्तव, कसक का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तीन से पांच अक्तूबर तक मथुरा में होगी। रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार ने आभार व्यक्त किया।
ताइक्वांडो खिलाड़ी को किया सम्मानित
शाहजहांपुर। जम्मू-कश्मीर में हुई 10वीं ओपेन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी ज्ञान कुमार उपाध्याय को सम्मानित किया गया। शाहजहांपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से एबी रिच इंटर कॉलेज परिसर में एसोसिएशन सचिव डॉ. पुनीत मनीषी ने ज्ञान कुमार उपाध्याय को मेडल पहनाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञान इंफ्रैंट्री ब्रिगेड मुख्यालय में अनुदेशक पद पर तैनात हैं। इस अवसर पर सूर्य प्रताप सिंह, ऐशान्या मनीषी, आशुतोष अवस्थी, अविलर तिवारी, शिवानी शर्मा, आदि मौजूद रहे।