फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity pole collapses as tree is cut down six-year-old girl crushed to death

शाहजहांपुर में दर्दनाक घटना: पेड़ गिरने से उखड़े बिजली के खंभे, दादी के सामने मासूम पोती की दबकर मौत

Mon, 02 Nov 2026 06:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 02 Nov 2026 06:35 PM IST
सार

मदनापुर क्षेत्र के बंधा गांव में सोमवार सुबह पेड़ काटते समय दर्दनाक हादसा हो गया। काटा गया पेड़ गिरने से बिजली के खंभे गिर गए। एक खंभे के नीचे दबकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Electricity pole collapses as tree is cut down six-year-old girl crushed to death
बच्ची की मौत से मचा कोहराम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के बंधा गांव में सोमवार सुबह पेड़ कटाई के दौरान सूखा आम का पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। इससे हाईटेंशन लाइन के चार खंभे उखड़कर जमीन पर जा गिरे। इसी दौरान दादी के साथ खेत से लौट रही छह वर्षीय प्रतीक्षा उर्फ नायरा एक खंभे के नीचे दब गई। दादी के सामने ही उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने पेड़ कटाई करा रहे ठेकेदार पर सुरक्षा इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बच्ची के पिता मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनकी बेटी प्रतीक्षा अपनी दादी माया देवी और चचेरे भाई नितिन के साथ घर से करीब 100 मीटर दूर खेत की ओर गई थी। इसी दौरान विजय पाल के खेत में ठेकेदार नीम, आम और शीशम के पेड़ों की कटाई करा रहा था। एक सूखा आम का पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। पेड़ के गिरने से बिजली के चार खंभे ट्रांसफॉर्मर समेत उखड़ गए। इनमें से एक खंभा प्रतीक्षा के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे दबी रही मासूम
परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए निगम को सूचना दी गई, लेकिन करीब 30 मिनट बाद आपूर्ति बंद हुई। इसके बाद भी मासूम करीब डेढ़ से दो घंटे तक खंभे के नीचे दबी रही। इसके बाद उसे निकाला गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि परिजनों को समझाकर बालिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

दीपावली से पहले रूठ गई घर की लक्ष्मी
मनोज कुमार मौर्य ने रोते हुए कहा कि घर में खुशी का माहौल था, लेकिन हादसे ने सब कुछ छीन लिया। उन्होंने बेटी की मौत के लिए पेड़ कटाई करा रहे ठेकेदारों को जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पेड़ कटाई की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर आती है, लेकिन ठेकेदारों से खर्चा-पानी लेकर लौट जाती है। उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों पर ध्यान नहीं दिया जाता।

शव उठाने से बाबा ने किया इन्कार
हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। बच्ची के बाबा नरवीर मौर्य ने पोती का शव उठाने से इन्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने बताया कि प्रतीक्षा तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसका तीन वर्षीय भाई ईशू और तीन माह की छोटी बहन है। मां नीतू देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

ठेकेदार की बाइक में तोड़फोड़
ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के बाद ठेकेदार बाइक और ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर चला गया। नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार की बाइक में तोड़फोड़ कर दी। पेड़ गिरने से एक अन्य बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed