फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   15 year old girl created ruckus her boyfriend house in Shahjahanpur

Shahjahanpur: 15 साल की लड़की के सिर चढ़ा इश्क का भूत, प्रेमी के घर जाकर किया कुछ ऐसा, बुलानी पड़ी पुलिस

Mon, 23 Oct 2023 03:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 03:58 PM IST
सार

शाहजहांपुर के बंडा में 15 साल की लड़की ने प्रेमी से शादी करने के लिए हंगामा कर दिया। वह सुबह सुबह प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। युवक के घरवालों ने पुलिस बुला ली। पुलिस लड़की और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। 

विज्ञापन
15 year old girl created ruckus her boyfriend house in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा में एक वर्ष से चल रहे प्रेम प्रसंग में 15 साल की लड़की सोमवार को प्रेमी युवक के घर पहुंच गई। वह शादी करने की जिद करने लगी। किशोरी की बातें सुनकर प्रेमी के घरवाले हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को थाने ले आई। यहां भी प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ी रही। देर तक पुलिस वाले उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। उसके घरवाले भी उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन

बंडा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का गांव के ही युवक से सालभर से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करते थे। उनके मिलने-जुलने की जानकारी घरवालों को मिली तो उन्होंने आपत्ति जताई। बंदिश ज्यादा बढ़ी तो सोमवार सुबह किशोरी प्रेमी के घर पहुंच गई और तुरंत शादी किए जाने की जिद करने लगी। सूचना पाकर किशोरी के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए और किशोरी को घर लाने का प्रयास किया। किशोरी जिद पर अड़ी रही। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: ऑटो सर्विस एजेंसी के सेल्स मैनेजर से लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पूर्व कर्मचारी निकला लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद युवक के परिवार वालों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी और युवक को थाने ले आई। यहां भी किशोरी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। लड़की नाबालिग है। उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed