{"_id":"67c5fc050d0e80ed4d080c47","slug":"15-thousand-rupees-were-stolen-from-retired-collection-amins-pocket-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-138802-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सेवानिवृत्त संग्रह अमीन की जेब काटकर उड़ाए 15 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सेवानिवृत्त संग्रह अमीन की जेब काटकर उड़ाए 15 हजार रुपये
Tue, 04 Mar 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में कटी जेब दिखाते तेजराम। संवाद
पुवायां। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे सेवानिवृत्त संग्रह अमीन की पैंट की जेब काटकर एक उचक्के ने 15 हजार रुपये उड़ा दिए। मामले में तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया है।
बड़ागांव निवासी सेवानिवृत्त संग्रह अमीन तेजराम ने सोमवार को स्टेट बैंक से अपने खाते से रुपये निकाले थे। इसके बाद स्कूटी से घर जाने के लिए निकले तो एक युवक ने उनसे राजीव चौक पर लिफ्ट मांगी। तेजराम ने युवक को स्कूटी पर उसे बैठा लिया।
युवक कुछ दूर चलने के बाद बस स्टैंड के पास उतर गया। इसके बाद तेजराम कस्बे में एक दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने जेब कटी देखकर तेजराम को बताया। जेब में रखे रुपये उन्हें नहीं मिले।
विज्ञापन
इसके बाद तेजराम ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तेजराम झूठ बोल रहे हैं। चार सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। बुजुर्ग अकेले जाते ही दिखाई दे रहे हैं। घटना संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है।
--
बैंक से निकलने के 23 मिनट बाद ही वारदात
-तेजराम ने बैंक से 11 बजकर 52 बजे रुपये निकाले थे। इससे पूर्व थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने 11:29 बजे बैंक का निरीक्षण किया और बैंक के रजिस्टर में लिखा कि बैंक गार्ड मुकेश कुमार मौजूद मिले। थाने से होमगार्ड रविप्रकाश ड्यूटी पर मौजूद हैं। बैंक के आसपास, अंदर चेक करने पर कोई संदिग्ध नहीं मिला। सीसीटीवी कैमरे व सायरन सही पाया गया। बैंक के सुरक्षा गार्ड मुकेश कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी के बैंक चेक करने के तुरंत बाद होमगार्ड रविप्रकाश मौके से चले गए थे।