फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   15 sacks of milk powder recovered in Chandgoi village

दूध के पाउडर की 15 बोरियां बरामद, खाद्य सुरक्षा टीम ने भरा सैंपल

Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
15 sacks of milk powder recovered in Chandgoi village
कमरे से बरामद पाउडर दूध की बोरियां - फोटो : SHAHJAHANPUR
सेहरामऊ दक्षिणी। थाना क्षेत्र के चंदगोई गांव में एक कमरे से 15 बोरी दूध वाला पाउडर बरामद हुआ। इसका सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लिया गया है। दूध वाला पाउडर बेचने वाले के पास लाइसेंस भी नहीं मिला है। इस पर विक्रेता को नोटिस जारी कर तीन दिन में लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चंदगोई निवासी रामकुमार पुत्र मदनपाल करीब एक साल से दूध वाला पाउडर बेचते हैं। जोकि गांव व आसपास के क्षेत्राें में स्थित दुकानों पर सप्लाई किया जाता है। इस दूध वाले पाउडर से ही लौंज, रबड़ी बनाई जाती है। इसकी सूचना सेहरामऊ थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह को मुखबिर से मिली। उनके निर्देश पर दरोगा सुशील कुमार विश्नोई मय अपने फोर्स के मौके पर पहुंचे और एक कमरे का ताला खुलवाकर देखा, तो उसमें करीब 15 बोरी रखी हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी जानकारी खाद सुरक्षा अधिकारी को दी। खाद सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए गए है। रामकुमार के पास बिक्री करने का लाइसेंस भी नहीं है। उन्होंने रामकुमार को नोटिस देकर तीन दिन में लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए हैं, नहीं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed