फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   15 members boycotted the budget board meeting in Tilhar

Shahjahanpur News: तिलहर में बजट बोर्ड बैठक का 15 सभासदों ने किया बहिष्कार

Tue, 12 Mar 2024 11:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 12 Mar 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
15 members boycotted the budget board meeting in Tilhar
तिलहर। नगर पालिका की बजट बोर्ड बैठक का 25 में 15 सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। कोरम पूरा न होने पर बैठक स्थगित हो गई। विभिन्न मांगों को लेकर सभासदों ने ईओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे नगर पालिका की बजट बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। आधे घंटे विलंब से कुछ सभासद सदन में पहुंचे। 14 सभासद सदन में न जाकर पीछे मैदान में चले गए। इस पर ईओ कल्पना शर्मा सभागार से बाहर आ गईं। यहां विरोधी खेमे के सभासदों ने एक स्वर से बैठक का बहिष्कार करने का एलान करते हुए 15 सभासदों का हस्ताक्षर युक्त पत्र ईओ को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में पालिकाध्यक्ष पर भेदभाव की राजनीति करने और सभासदों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। सभासद अजमा शाहीन के पैड पर चहारदीवारी के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की गई। सभासद सतेंद्र सिंह ने उम्मरपुर में स्वीकृत कार्ययोजना को निरस्त करने और डिवाइडर की मरम्मत और पुताई के सात लाख के कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर केवल पुताई कार्य ही स्वीकृत करने की मांग ईओ से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध की जानकारी होने पर पालिकाध्यक्ष हाजरा बेगम नगर पालिका नहीं आईं। सभासदों का कहना था कि उनका अध्यक्ष से कोई विरोध नहीं है। वे यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि एक या दो सदस्य पूरा बोर्ड चलाएं। यदि ऐसा रहा तो हमेशा बहिष्कार किया जाएगा। ईओ कल्पना शर्मा ने कहा कि कोई भी वार्ता करने का सदन ही विकल्प है। अध्यक्ष की उपस्थिति में यह वार्ता करना उचित रहेगा। इस दौरान एक महिला सभासद से अन्य सभासदों की नोकझोंक भी हो गई। बहिष्कार करने वालों में सभासद सतेंद्र सिंह, दिलीप सक्सेना, अभिषेक सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed