{"_id":"5c1ce609bdec2256b37e6966","slug":"141545397769-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफी दिनों से गैरहाजिर सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफी दिनों से गैरहाजिर सफाईकर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी दिनों से गैरहाजिर सफाईकर्मी निलंबित
पुवायां (शाहजहांपुर)। डीपीआरओ ने काफी दिनों से गैरहाजिर चल रहे एक सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया है, जबकि एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
खुटार ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवाजपुर में तैनात सफाई कर्मी पिंटू काफी दिनों से गैर हाजिर चल रहा था, जिससे गांव में सफाई व्यवस्था ठप हो गई थी। गांव के लोग मामले की लगातार शिकायत कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एडीओ पंचायत राजीव शर्मा की रिपोर्ट पर बृहस्पतिवार को डीपीआरओ अरविंद कुमार जायसवाल ने पिंटू को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत मोहनपुर के सफाईकर्मी संजीव कुमार के खिलाफ शिकायत होने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी एडीओ पंचायत ने दी है।