{"_id":"5bd89bdfbdec221c33788b13","slug":"141540922335-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी मंडी में अतिक्रमणकारी खुद ही हटाने लगे कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी मंडी में अतिक्रमणकारी खुद ही हटाने लगे कब्जे
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-4
लकड़ी मंडी में अतिक्रमणकारी खुद ही हटाने लगे कब्जे
नगर निगम की चेतावनी के बाद लोगों में दिखा खौफ
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। नगर निगम की चेतावनी के बाद लकड़ी मंडी में सड़क के दोनों ओर अस्थाई स्थाई निर्माण कर कब्जा करने वाले तमाम लोग खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे हैं। हालांकि, कई दुकानदार ऐसे भी हैं जो कब्जा न हटाने पर अड़े हुए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नगर निगम बुधवार से कार्रवाई करेगा। लकड़ी मंडी में अतिक्रमण करने वालों को नगर निगम ने खुद ही कब्जे हटाने का समय दिया है।
लकड़ी मंडी में लोगों ने सड़क पर दोनों ओर 15-15 फीट तक कब्जा कर अवैध रूप से स्थाई-अस्थाई निर्माण कर लिए हैं। सोमवार को नगर निगम ने यहां एनाउंस कराकर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी थी। नगर निगम की टीम अवैध निर्माण हटवाने के लिए पुलिस और जेसीबी के साथ पहुंची थी। कुछ लोगों ने समय मांगा था। इसके बाद मंगलवार को अतिक्रमण करने वाले तमाम लोग खुद ही अपना सामान समेटते हुए नजर आए। कुछ लोगों ने अपने निर्माण भी खुद ही गिराने शुरू कर दिए हैं। नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह ने बताया कि लकड़ी मंडी में अवैध निर्माण का चिन्हीकरण पहले ही किया जा चुका है। अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया गया है। खुद अवैध कब्जा न हटाने वालों के निर्माण पर जेसीबी चलाई जाएगी। लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लकड़ी मंडी में भी चौक इलाके जैसे ही फुस्स हो जाएगा। बता दें कि चौक इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम को भारी विरोध झेलना पड़ा था। ऐसे में यहां सड़कों को अब तक पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका है।