{"_id":"5a5e3ace4f1c1b9f268b4c9e","slug":"141516124878-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार बी सेंटर पर तोल कराने की मांग लेकर सीडीओ से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार बी सेंटर पर तोल कराने की मांग लेकर सीडीओ से मिले किसान
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तौल कराने की मांग लेकर सीडीओ से मिले किसान
20 दिन तक दिया गया तोल का समय
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के खुटार बी सेंटर के तमाम किसान मंगलवार को सीडीओ संजीव सिंह से मिले और सेंटर पर तोल शुरू कराने की मांग की।
खुटार बी गन्ना क्रय केंद्र गांवसभा रूजहा कलां की खलिहान की भूमि पर लगा होने के कारण चार दिन पूर्व लेखपाल ने चीनी मिल के जीएम केन हेमंत नायक सहित चार लोगों के खिलाफ खुटार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सेंटर पर गन्ने की तोल बंद हो गई थी, इससे किसान परेशान थे।
मंगलवार को तमाम किसानों ने सीडीओ को बताया कि मोल बंद होने से वे लोग परेशान है। दर्ज रिपोर्ट में जांच और कार्रवाई चलती रही, लेकिन मिल को उक्त जमीन पर तोल करने की अनुमति दी जाए। सीडीओ ने मिल के अधिकारियों को बुलाने के बाद उनका पक्ष जाना तो मिल अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट के बाद कर्मचारी गिरफ्तारी के डर से तोल नहीं कर रहे हैं। मौके पर मौजूद सीओ ने कहा अभी बीस दिन तक कोई गिरफ्तारी आदि नहीं की जाएगी। किसानों की समस्या का निदान होना चाहिए। इसके बाद मिल अधिकारी तोल कराने पर सहमत हो गए। बुधवार से खुटार बी सेंटर पर तौल कार्य सुचारु हो जाएगा।