फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   न्यूट्रिनो कणों उठ सकता है अनसुलझे रहस्यों से पर्दा

न्यूट्रिनो कणों उठ सकता है अनसुलझे रहस्यों से पर्दा

Fri, 12 Jan 2018 08:05 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
न्यूट्रिनो कणों उठ सकता है अनसुलझे रहस्यों से पर्दा
न्यूट्रिनों कणों उठ सकता है अनसुलझे रहस्यों से पर्दा
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में डॉ. विश्वास पांडेय का व्याख्यान
फोटो- 12 में
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
शाहजहापुर।
एसएस कॉलेज के विज्ञान विभाग में शुक्रवार को हुए अतिथि व्याख्यान में वर्जिनिया टेक विश्वविद्यालय अमेरिका में रिसर्च एसोसिएट डॉ. विश्वास पांडेय ने अपने अनुभव बांटते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर उन्होंने उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को एडवांस भौतिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अनुसंधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. पांडेय ने कहा कि न्यूट्रिनों वह रहस्मयी कण है, जिसके बारे में जानकारी हासिल कर ब्रह्मांड के कई अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठाया जा सकता है। पूरे ब्रह्मांड में जितने भी ऑब्जेक्ट हैं उनका मूल न्यूट्रिनों ही है। कहा: ब्रह्मांड की उत्पत्ति से लेकर आधुनिक सभ्यता तक का सफर विशिष्ट भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तनों पर केंद्रित रहा। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रसायन विभाग के अध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह ने डॉ. विश्वास को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुए व्याख्यान में डॉ. हरिश्चंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ विशाल पांडेय, अखिलेश तिवारी, सतेंद्र सिंह, अनूप सिंह, सुमित सक्सेना, दीक्षा गुप्ता, पंखुड़ी अग्रवाल, शशांक, योगेंद्र आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed