{"_id":"5a12d8724f1c1b4e718b4606","slug":"141511184498-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ श्री रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ श्री रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकसूदापुर/ बंडा (शाहजहांपुर)। गांव उदयपुर खखरा स्थित शिव मंदिर पर सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ और संगीतमयी भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। सोमवार सुबह शिव मंदिर पर तमाम श्रद्धालु एकत्र हुए और यहां से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। तमाम महिलाएं कलश लेकर गोमती नदी के सुनासिर नाथ घाट पहुंची और यहां पूजा अर्चना के बाद जल लेेकर वापस मंदिर परिसर पहुंची। मंगलवार को वेदी पूजन और अग्नि प्रवेश का कार्यक्रम होगा। 26 नवंबर को गौरी पूजन, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। यज्ञ के दौरान राजाना बाल व्यास आचार्य विपिन शास्त्री भागवत कथा सुनाएंगे।
कलश यात्रा में रामसागर अवस्थी, बागीश मिश्र, संजय मिश्र, अर्जुन वर्मा, राकेश शर्मा, विनोद मिश्र, रामकृष्ण, गोपाल, विमलेश, मोहित, करुणा शंकर मिश्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
कलश यात्रा में रामसागर अवस्थी, बागीश मिश्र, संजय मिश्र, अर्जुन वर्मा, राकेश शर्मा, विनोद मिश्र, रामकृष्ण, गोपाल, विमलेश, मोहित, करुणा शंकर मिश्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन