फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Celebration of Gurunanak Dev celebrated by reverence and glee

श्रद्धा और उल्लास से मनाया गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

Sun, 05 Nov 2017 12:13 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 05 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Gurunanak Dev celebrated by reverence and glee
कार्तिक पूर्णिमा पर सिखों के आराध्य गुरुनानक देव जी महाराज की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हाल में कीर्तन दरबार सजा और अखंड पाठ का समापन होने पर रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन करके संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब को मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व के आयोजन को गुरुद्वारा दीवान हाल को विशेष रूप से सजाया गया। गुरु महाराज की पालकी को फूलों से सजाकर उस पर गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्त्री सुखमनी सेवा सोसाइटी की ओर से सुखमनी साहिब के पाठ से हुआ। इसके साथ गुरवचन सिंह माटा परिवार की ओर से बृहस्पतिवार को आरंभ किए गए अखंड पाठ का समापन होने पर भोग चढ़ा। हुजूरी रागी जत्थे के भाई मंजीत सिंह ने आरती की और शबद गायन के माध्यम से गुरु महिमा का बखान कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में रोजा स्थित श्री गुरु रामदास गुरमत संगीत विद्यालय के विद्यार्थी भाई प्रहलाद सिंह और भाई गुरजंट सिंह ने गुरु महाराज के जीवन प्रसंगों को कथा कीर्तन से प्रस्तुत किया। अमृतसर से आए भाई करमजीत सिंह और उनके साथियों ने गुरुवाणी का पाठ कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध समिति की प्रधान बीबी कमलेश कौर माटा, हरभजन सिंह दुआ, जुझार सिंह माेंगा, अवतार सिंह मोेंगा आदि ने सेवादारों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया और संगत को गुरुनानक देव के आगमन दिवस की बधाई दी। अंत में लंगर खुला, जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में दलीप सिंह, करमजीत सिंह, रघुवीर कौर, जैसमीन, सुरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, गुरुवचन सिंह माटा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed