फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जिला पंचायत में खंगाला जाने लगा पुराना रिकार्ड

जिला पंचायत में खंगाला जाने लगा पुराना रिकार्ड

Tue, 13 Jun 2017 06:11 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत में खंगाला जाने लगा पुराना रिकार्ड
शाहजहांपुर। जिला पंचायत में ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण के लिए पुराने रिकार्ड की खोजबीन का काम तेज कर दिया गया है। प्रदेश के पंचायतीराज राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के स्तर से जिला पंचायतों की समीक्षा में पीलीभीत और शाहजहांपुुर समेत कई जिलों में ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद जिला पंचायत में पुराने अभिलेखों और फाइलों की तलाश तेज कर दी गई है। लंबित ऑडिट आपत्तियां करीब चार से पांच दशक पीछे की पाई गई हैं।
विज्ञापन

1.25 करोड़ रुपये लक्ष्य से अधिक हुई वसूली
पंचायतीराज राज्यमंत्री की समीक्षा बैठक मुख्यत: दो बिंदुओं पर केंद्रित रही। लक्ष्य के अनुरूप आय और ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण की समीक्षा से पता चला कि पूर्वांचल के कई जिलों में जिला पंचायतों ने शासन से नियत लक्ष्य से राजस्व की कम वसूली की, वहीं शाहजहांपुर जिला पंचायत ने विगत वित्त वर्ष की भांति गत वित्त वर्ष में भी निर्धारित सवा करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष करीब दो करोड़ रुपये राजस्व वसूला।
विज्ञापन

निस्तारण के लिए 300 आपत्तियां
समीक्षा से यह भी पता चला कि प्रदेश की 15 जिला पंचायतों में ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण की स्थिति खराब है। इस सूची में शाहजहांपुर का नाम शामिल होने पर जिला पंचायत कार्यालय में बरसों से लंबित आपत्तियों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल सिंह यादव ने बताया कि तमाम आपत्तियां कई दशक पुरानी हैं। एएमए के अनुसार ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण के लिए 30-40 साल पुराना रिकार्ड खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन् 1960-65 से लंबित हैं ऑडिट आपत्तियां
खास यह है कि कई ऑडिट आपत्तियां सन् 1960-65 से जिला पंचायत में लंबित हैं। इससे पहले कांग्रेस, सपा, बसपा आदि पार्टियों से जुड़े चेहरे जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर रहे, लेकिन उनके कार्यकाल में भी इन आपत्तियों को कोई तवज्जोे नहीं मिली। जिला पंचायत के प्रधान लिपिक अनिल द्विवेदी के अनुसार जिला पंचायत कार्यालय की गुजरे सालोें में नए भवन में शिफ्टिंग के दौरान तमाम पुराने रिकार्ड का स्थान बदलने से उसे खोजने में समय लग रहा है।

प्रदेश में गैर भाजपाई सरकारों के कार्यकाल में जिला पंचायत की व्यवस्था जिन लोगों के हाथों में रही, उन्होेंने जनता के बीच पंचायतीराज ले जाने के बजाय अपने हित साधने के लिए जिला पंचायत का अधिक इस्तेमाल किया। अध्यक्ष पद का कार्यभार लेने के बाद से जिला पंचायत को सुधार की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। इन कोशिशों के सकारात्मक परिणाम लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली के तौर पर मिले है। ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए है।
अजय प्रताप सिंह यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed