फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   1,400 NHM employees on strike... patients left in the lurch at health facilities.

Shahjahanpur News: एनएचएम के 1400 कर्मचारी हड़ताल पर... स्वास्थ्य इकाइयों पर भटके मरीज

Fri, 09 Oct 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
1,400 NHM employees on strike... patients left in the lurch at health facilities.
शाहजहांपुर में जलीकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला। संवाद
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार प्रारंभ कर दिया। कर्मियों ने पैदल जुलूस निकालकर विरोध जताया। इस बीच पीएचसी समेत कई स्वास्थ्य इकाइयों पर ताले लटके रहे और दवा लेने आए मरीजों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में सीएचसी-पीएचसी और अरबन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 150 डॉक्टर संविदा पर कार्यरत हैं। इसी तरह 200 एएनएम, 150 प्रबंधन स्टाॅफ और सीएचसी पर 200 समेत 14 सौ स्वास्थ्य कर्मी संविदा पर काम करते हैं। पिछले कई दिनों से समान कार्य का समान वेतन, नियमित होने का दर्जा, कैशलेस उपचार की मांग को लेकर कर्मचारी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इस बीच आरोग्य मंदिराें, प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों पर ताला डाल दिया और पुराने जिला अस्पताल में धरना दिया। दोपहर 12 बजे कर्मचारियों ने टाउन हॉल की ओर कूच किया। पैदल मार्च में शामिल कर्मचारी हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर चल रहे थे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल मार्च में शामिल कर्मचारियों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। कहा कि लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन शासन स्तर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा। धरना-प्रदर्शन को राज्य कर्मचारी परिषद ने समर्थन दिया है।
तय हुआ कि शुक्रवार और शनिवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। मांगें पूरी नहीं होने पर 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई। जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह कनौजिया, जिला मंत्री विजय सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनी द्विवेदी, कर्मचारी नेता अजय कुमार नागर, राजेश पांडेय, अजीत सिंह, प्रशांत सिंह, विजय सिंह, पंकज अग्निहोत्री शमसुद्दीन,आशीष भदौरिया आदि मौजूद रहे।

--
शहरी पीएचसी से लौटे मरीज, एंटी रैबीज इंजेक्शन भी नहीं लगे
संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य इकाइयों पर व्यवस्था बेपटरी हो गई। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली करीब सौ मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। यहां पर एंटी रैबीज के इंजेक्शन भी नहीं लगे। पूरे दिन पीएचसी पर ताला लटका रहा। जहां भी संविदा पर कार्यरत कर्मियों के हवाले व्यवस्था है, वहां पर लोगों को लौटना पड़ा।
--
कर्मचारियों की मांगें शासन स्तर की हैं। प्रदर्शन के चलते कुछ कार्य प्रभावित हुआ है। समस्या के राज्य स्तर से समाधान जल्द ही होने की उम्मीद है।



-डॉ.विवेक मिश्रा, सीएमओ

शाहजहांपुर में जलीकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला। संवाद

शाहजहांपुर में जलीकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed