{"_id":"632f5da22cb71a10605f43ee","slug":"14-thousand-intoxicant-capsules-recovered-two-arrested-including-medical-store-operator-shahjahanpur-news-bly498682563","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: 14 हजार नशे के कैप्सूल के साथ मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: 14 हजार नशे के कैप्सूल के साथ मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो गिरफ्तार, एक फरार
Sun, 25 Sep 2022 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:12 AM IST
सार
तिलहर पुलिस ने नशे के कैप्सूल की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14, 400 नशे के कैप्सूल बरामद किए हैं। एक आरोपी मेडिकल स्टोर चलाने के साथ ही लोगों का इलाज भी करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शाहजहांपुर की तिलहर पुलिस ने नशे के कैप्सूल की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14, 400 नशे के कैप्सूल बरामद किए हैं। एक आरोपी मेडिकल स्टोर चलाने के साथ ही लोगों का इलाज भी करता था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मरिया धाम स्वास्थ्य केंद्र के दक्षिण में गश्त के दौरान तीन युवकों को खड़े देखा। पुलिस को देखकर दोनों भागे तो उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर 14,400 कैप्सूल, तमंचा, कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद हुई। सीओ तिलहर बीएस वीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने मनमोहन उर्फ लालू निवासी मोहल्ला खनपुरा थाना तिलहर व सुभाष चंद्र वर्मा निवासी ग्राम मथाना थाना मदनापुर, वर्तमान पता मोहल्ला निजामगंज तिलहर को गिरफ्तार किया। आरोपी विजय मौके से भाग गया। वह खनपुरा का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में सुभाष ने बताया कि उसने मथाना गांव में मेडिकल स्टोर खोल रखा है। उसी में अवैध रूप से डॉक्टरी करता है। उसी की आड़ में लोगों को नशे के कैप्सूल देता था।
विज्ञापन
विजय ने दिया था लालच
सुभाष से पहले सर्वेश निवासी खनपुरा नशे के कैप्सूल की बिक्री करता था। उसके जेल जाने के बाद विजय ने सुभाष की मुलाकात अरविंद से कराई थी। उसे कैप्सूल की बिक्री से रुपयों का लालच दिया। इसके बाद विजय ने कैप्सूल मंगा लिया था। तीनों कैप्सूल को बेचने दुकान पर ले जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन