{"_id":"69e26dc4bb29f9afb506b01e","slug":"14-people-including-a-couple-injured-in-accidents-at-various-locations-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170944-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दंपती समेत 14 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दंपती समेत 14 लोग घायल
विज्ञापन
तिलहर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर ग्राम कपसेड़ा के पास हादसे के बाद लगी भीड़ और मौजूद पुलिसकर्मी।
शाहजहांपुर। तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिर्जापुर के ढका गांव के महेश पाल बुधवार की रात बदायू-फर्रुखाबाद मार्ग से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदायूं की ओर से आई रोडवेज बस से टक्कर लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भाई रक्षपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कलान के रुकनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर रामगंगा पुल पर एक बाइक से सामने से आ रहा ऑटो टकरा गया। इस हादसे में ऑटो पर सवार जलालाबाद मंडी निवासी मोमिना सादिक, इसरार, बदायूं के कस्बा उसहैत के मोहल्ला जालपा निवासी महिपाल, उनकी पत्नी कन्या देवी और पुत्री चांदनी तथा बाइक पर सवार जखिया गांव के राम लखन और हसनी सिंह घायल हो गए।
तिलहर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर गांव कपसेड़ा के पास शुक्रवार की शाम करीब छह बजे ऑटो और ई-रिक्शा टकरा गए। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार कछियानी खेड़ा मंदिर के पुजारी की पत्नी मिथिलेश, शाहजहांपुर के गर्रा फाटक निवासी फरीदा, दलेलपुर गांव के ई-रिक्शा चालक राम प्रताप, हरनोखा गांव के निवासी नागेंद्र और उनके पिता दुर्गालाल घायल हो गए।