फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   14 month old child dies under suspicious circumstances... mother accused

Shahjahanpur News: 14 महीने की बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत... मां पर लगा आरोप

Tue, 08 Oct 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 08 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
14 month old child dies under suspicious circumstances... mother accused
शाहजहांपुर। रोजा की लोक विहार काॅलोनी निवासी प्रदीप के 14 महीने के बेटे आदित्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हाे गई। पति से अनबन होने की वजह से उसकी मां रूबी बेटे को लेकर हरिद्वार चली गई थी। प्रदीप ने पत्नी पर बेटे को मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

दंपती में विवाद होने के बाद रुबी अपने बेटे आदित्य को लेकर मायके सिंधौली के गांव दूल्हापुर चली गई थी। आरोप है कि तीन अक्तूबर को रुबी ने बर्बाद करने की धमकी दी थी। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ हरिद्वार चली गई। वहां से बेटे के बीमार होने की सूचना दी। फिर उसकी मौत के बारे में बताया। रविवार को वह मायके लौटी तो प्रदीप अपने परिवार के साथ पहुंच गया। उसने बताया कि बेटे आदित्य का शरीर काला पड़ चुका है। उसने रोजा थाने में तहरीर देकर पत्नी पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फेफड़ाें में संक्रमण आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed