फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   1.35 lakh rupees were withdrawn by cutting the pocket

Shahjahanpur News: जेब काटकर निकाल लिए 1.35 लाख रुपये

Fri, 28 Nov 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
1.35 lakh rupees were withdrawn by cutting the pocket
जलालाबाद। ई-रिक्शा से नखासे में भैंस खरीदने जा रहे ग्रामीण की जेब काटकर रास्ते में उचक्के ने 1.35 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कोठामंझा निवासी सतीश बुधवार को कांट क्षेत्र के रावतपुर मे लगने वाले नखासे से भैंस खरीदने के लिए गए थे। उनकी पैंट की जेब में रुपये रखे थे। याकूबपुर तिराहे से नखासे जाने के लिए वह ई-रिक्शा में सवार हो गए। शाहजहांपुर मार्ग पर गांव कलक्टरगंज के पास उनकी सीट पर साथ में बैठा एक व्यक्ति नीचे उतर गया।

इसी दौरान सतीश को रुपये निकलने का आभास हुआ। उन्होंने देखा कि जेब कटी हुई है और उसके रुपये भी गायब हैं। उन्होंने वहीं ई-रिक्शा रुकवाया और नीचे उतरा। तब तक आरोपी एक बाइक पर बैठकर शाहजहांपुर की ओर चला गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर ई-रिक्शा चालक से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed