फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   132 kV tower repair thousands of homes going dark

132 केवी टॉवर की मरम्मत से हजारों घरों में रहा अंधेरा

Sun, 23 Aug 2015 11:22 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 23 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
 पॉवर कारपोरेशन मुख्यालय के निर्देशों की अनदेखी करके मनमाने तरीके से हाईटेंशन लाइन की रिपेयरिंग का काम शुरू किए जाने से बादशाहनगर फीडर से निकली कहिलिया वाली लाइन से जुड़े तमाम गांवों के हजारों घरों की बत्ती गत दो दिन से गुल है। चूंकि, काम अभी जारी है, इसलिए ग्रामीण गर्मी और उमस के मौसम में बिजली संकट से बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, इन दिनों कहिलिया की 33 केवी लाइन के ऊपर से निकली 132 केवी वाली लाइन के टॉवर की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके लिए क्षेत्र के उपखंड अभियंता ने 33 केवी लाइन का रोजाना 20 घंटे के लिए शट डाउन ले रखा है। नियमत: लाइन मेंटीनेंस का काम बिजली कटौती के दौरान होना चाहिए, लेकिन इस व्यवस्था की अनदेखी होने से कहिलिया लाइन से गावों को शेष चार घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इसी लाइन से जुड़े गांव बरमौला अर्जुनपुर के निवासी अखिलेश कुमार के अनुसार अभी तक कहिलिया लाइन से रात आठ बजे से सुबह दस बजे तक बिजली सप्लाई मिलती रही, लेकिन जब से टॉवर मेंटीनेंस का काम शुरू हुआ, बिजली सप्लाई अघोषित तौर पर बंद कर रखी गई है। इससे इलाके के ट्यूबवेल नहीं चल पाने से खेतों में तैयार हो रहीं खरीफ फसलों की सिंचाई में भी बाधा पड़ रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय अवर अभियंता सफलधीर सिंह को अपनी समस्या बताई, लेकिन वह भी खुद को असहाय बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 गावों की अस्थाई तौर पर बत्ती गुल
टॉवर की मरम्मत के लिए 33 केवी लाइन बंद कर दिए जाने से कहिलिया, बरमौला अर्जुनपुर, तारापुर, चठिया, सिसौआ, छीतेपुर, कुआंडांडा, रायपुर, सिंगरहा, बेहटी, दाउदपुर, देवरास, शाहजापुर, अकबरपुर, गौहनियां आदि 36 गांवों की बिजली सप्लाई बंद है। वहां के एसडीओ का सीयूजी नंबर डॉयल करने पर नॉट रीचेबिल की वॉयस मिलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed