फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जीएसटी और ई-कॉमर्स कंपनियों पर जमकर बरसे व्यापारी

जीएसटी और ई-कॉमर्स कंपनियों पर जमकर बरसे व्यापारी

Mon, 17 Dec 2018 05:55 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी और ई-कॉमर्स कंपनियों पर जमकर बरसे व्यापारी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर। जीएसटी की विसंगतियों और ई-कॉमर्स कंपनियों के बढ़ते कारोबार को निशाने पर लेते हुए शहर के व्यापारी सोमवार को कलक्ट्रेट में जमकर बरसे। उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री/जिला अध्यक्ष सतीश सराफ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बाद में व्यापारियों का शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला और उन्हें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने के साथ ई-कॉमर्स कारोबार पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की।

ज्ञापन में खुदरा व्यापार को जीवित रखने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों पर अतिरिक्त टैक्स लगाने के साथ उन पर नियंत्रण को आयोग का गठन किए जाने, जीएसटी की खामियां दूर होने तक अर्थदंड की कार्रवाई रोकने, एक राष्ट्र-एक टैक्स की अवधारणा को साकार करने के लिए मंडी शुल्क तत्काल समाप्त किए जाने, वरिष्ठ व्यापारियों के लिए पेंशन योजना शुरू करने, व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रभावी बनाने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में आशुतोष रस्तोगी, डॉ. विनोद राठौर, योगेश वाजपेयी, बहार मियां, आकिल खां, देवेश गुप्ता, राजेंद्र पटवा, नदीम खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed