फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गैस सिलेंडर का पाइप फटने से दुकान स्वामी सहित पांच लोग झुलसे

गैस सिलेंडर का पाइप फटने से दुकान स्वामी सहित पांच लोग झुलसे

Wed, 31 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर का पाइप फटने से दुकान स्वामी सहित पांच लोग झुलसे
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह मिष्ठान विक्रेता की दुकान पर गैस सिलिंडर की पाइप अचानक फट जाने के कारण लगी आग से दुकान स्वामी सहित पांच लोग झुलस गए। तत्काल सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो सिलेंडर मौके से भरे हुए पाए। एसडीएम ने भी अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हालचाल लिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला घेरचौवा स्थित भाई लाल मिष्ठान विक्रेता की दुकान पर सुबह लगभग 10 बजे गैस सिलिंडर से भट्टी पर मिठाई बन रही थी। इसी दौरान गैस की पाइप अचानक सिलिंडर के पास से फट गई। इससे गैस के साथ निकली लपटों की चपेट में आकर दुकान स्वामी सहित पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए। आग लगने से दुकान और आसपास मार्केट में भगदड़ मच गई। आनन फानन में जलते हुए पाइप को किसी ने कढ़ाई में रखे चीनी के घोल में डाल दिया जिस से आग बुझ गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने तत्काल सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अशोक पाल सिंह ने दुकान में रखे दो बड़े सिलिंडर वहां से हटवाए ताकि कोई बड़ी दुर्घटना ना हो जाए। सूचना पर एसडीएम मोइन उल इस्लाम ने अस्पताल पहुंचकर झुलसे दुकान स्वामी 45 वर्षीय भाई लाल, कर्मचारी 18 वर्षीय कुलदीप,18 वर्षीय शिवम, सुखदेव सहित दुकान पर मौजूद 30 वर्षीय अकबर का हाल लिया। डॉक्टरों ने सुखदेव को उपचार के बाद घर भेज दिया वहीं अन्य सभी की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
घटना की सूचना पर लोग दौड़ पड़े
मिठाई विक्रेता की दुकान पर गैस सिलिंडर से आग लगने की खबर नगर में आग की तरह फैल गई। खबर सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े जिससे घटनास्थल और अस्पताल में दर्शकों की भारी भीड़ लग गई बाद में पहुंचे कोतवाल अशोक पाल सिंह पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रण किया।

-------------------------
गैस सिलिंडर से भट्टी जल रही थी जिस पर मिठाई के लिए चासनी तैयार की जा रही थी। इसी दौरान गैस पाइप फट गया जिससे यह हादसा हो गया।
भैया लाल, दुकान स्वामी
----------------
गैस सिलिंडर का पाइप फटने से आग लगने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक सहित पांच झुलसे लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। दुकान में दो सिलिंडर भरे मिले उन्हें वहां से हटवा दिया गया।
अशोक पाल सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed