{"_id":"5a1c1f134f1c1b156b8b8a1e","slug":"131511792403-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संटिंग में लापरवाही से पटरी से उतरे थे मामलगाड़ी के दो डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संटिंग में लापरवाही से पटरी से उतरे थे मामलगाड़ी के दो डिब्बे
शाहजहांपुर
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
train accident
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/ रोजा। खाद से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे संटिंग में लापरवाही बरतने के कारण पटरी से उतरे थे। इसकी जांच को बनाई गई चार सदस्यीय ज्वाइंट कमेटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट उत्तर रेलवे मंडल मुख्यालय मुरादाबाद के डीआरएम को भेज दी है। मामले में कार्रवाई तय मानी जा रही है। इधर, ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सोमवार को स्टेशन पर मालगाड़ियों की लोडिंग-अनलोडिंग का काम चालू हो गया।
रोजा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह 5:30 बजे खाद से भरी मालगाड़ी की दो बोगियां उस समय पटरी से उतर गई थीं, जब मालगाड़ी को यार्ड से लूप लाइन की ओर ले जाया जा रहा था। संटिंग में लापरवाही से मालगाड़ी की दो बोगियां दूसरी लाइन पर आ गई थीं। हादसे की वजह से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और यार्ड में मालगाड़ियों से लोडिंग-अनलोडिंग का काम ठप हो गया। हादसे की जांच स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, रेलपथ अभियंता केके सक्सेना, सिग्नल निरीक्षक आरपी सिंह और लोको प्रभारी प्रेम कुमार की ज्वाइंट कमेटी ने की। जांच में पाया गया है कि हादसा संटिंग में लापरवाही की वजह से हुआ। इसके लिए संटिंग मास्टर दयाराम और रंजीत कुमार को जिम्मेदार माना गया है। ज्वाइंट कमेटी ने रिपोर्ट डीआरएम को भेज दी है। मामले में कार्रवाई तय मानी जा रही है।