{"_id":"59dccf404f1c1b72548b6980","slug":"131507643200-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे प्लेटफार्म पर खड़ी रही बरेली-त्रिवेणी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे प्लेटफार्म पर खड़ी रही बरेली-त्रिवेणी एक्सप्रेस
Updated Tue, 10 Oct 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बरेली-त्रिवेणी एक्सप्रेस और बनारस-बरेली एक्सप्रेस के यात्रियों को मंगलवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाहजहांपुर-रोजा रेल ट्रैक पर वेल्डिंग ब्लॉक के चलते ट्रेन करीब दो घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इससे यात्री हालाकान रहे। दो घंटे के बाद ट्रेन यहां से रवाना हो सकी। इस दौरान चार अन्य रेलगाड़ियों की रफ्तार को भी ब्रेक का सामना करना पड़ा।
रेलवे के तकनीकी दल ने शाहजहांपुर-रोजा रेल रूट पर मरम्मत के लिए सोमवार को 12:15 बजे से 13:45 बजे तक का ब्लॉक लिया। ब्लॉक के बाद ट्रैक पर काम शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद बरेली-त्रिवेणी एक्सप्रेस शाहजहांपुर पहुंच गई। इस दौरान ब्लॉक के चलते इस ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। ट्रेन करीब दो घंटे तक प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। इस दौरान चार अन्य रेलगाड़ियों की रफ्तार भी थमी। ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनों को यहां से धीमी रफ्तार पर गुजारा गया। ब्लॉक के चलते सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना बरेली-त्रिवेणी एक्सप्रेस और बनारस-बरेली एक्सप्रेस के यात्रियों को करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थी ने बताया कि ट्रैक पर मरम्मत का काम नियमित था। तकनीकी टीम को जहां जरूरत होती है वहां ब्लॉक लेकर मरम्मत का काम किया जाता है।