फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   13 villagers died in shahjahanpur road accident

Shahjahanpur Accident: हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 13, दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ा; कई गंभीर

Sat, 15 Apr 2023 10:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Apr 2023 10:38 PM IST
सार

शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र में शनिवार दोपहर को हुए हादसे में मरने वाले सभी लोग ददरौल क्षेत्र के सुनौरा गांव के रहने वाले थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गर्रा नदी से जल लेने जाए थे। 

विज्ञापन
13 villagers died in shahjahanpur road accident
शाहजहांपुर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में निगोही मार्ग पर शनिवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। गर्रा नदी के पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। 30 लोग घायल हो गए। इनमें दो घायलों ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुल मृतकों की संख्या 13 हो गई है। 28 घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में उपचार चल रहा है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


हादसे में मरने वाले सभी लोग ददरौल क्षेत्र के अजमतपुर सुनौरा गांव के रहने वाले थे। शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गर्रा नदी से जल लेने जाए थे। ट्रैक्टर चालक ने दूसरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। हादसे से पहले चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- Shahjahanpur: गर्रा नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में इनकी गई जान 

1. पुष्पा देवी (50) पत्नी प्रेम सिंह 
2. साजन तिवारी (16) पुत्र सर्वेश 
3. कल्लू (15) पुत्र रामेंद्र सिंह 
4. गोलू (10) पुत्र अशोक
5. अंशिका (18) पुत्री जितेंद्र सिंह
6. काजल देवी (15) पुत्री सर्वेश सिंह
7. रालू (10) पुत्री विपिन सिंह
8. रूपवती (60) पत्नी आशाराम
9. शिवानी (20) पुत्री मुरारी
10. अभिनव (18) पुत्र मुरारी
11. लक्ष्य (सात) पुत्र प्रेममोहन
12. हर्ष (16) पुत्र प्रदीप
13. शोभा (13) पुत्री अमित कुमार

ये हुए घायल 

नीलम (35) पत्नी वीरपाल, पुष्पा सिंह (37) पत्नी सत्येंद्र सिंह, शालू (23) पुत्री अनूप, नेहा (12) पुत्री श्रवण कुमार, अवंतिका (7) पुत्री अर्जुन सिंह, परविंदर (10) पुत्र शिवराम, काजल (14) पुत्री सर्वेश सिंह, झंडू (35) पुत्र कल्लू सिंह, अनुपम (20) पुत्र अक्षय कुमार, कोमल (17) पुत्र विनोद, शानू सिंह (12) पुत्र विपिन सिंह, प्रिंस (7) पुत्र विवेक, राजू (12) पुत्र अभिराम, मुकेश (20) पुत्र रमेश, अरविंद (10) पुत्र संजय, पुष्पा सिंह (50) पत्नी प्रमोद, अमन प्रताप (35) पत्नी शिशुपाल सिंह, राजन (18) पुत्र सर्वेश कुमार, गोलू (11) पुत्र अशोक कुमार, आकाश सिंह (12) पुत्र सत्येंद्र सिंह, लक्ष्मी (35) पत्नी जितेंद्र, सत्या (16) पुत्री बिरसिन, जिगर सिंह (8) पुत्र राहुल सिंह, उधम सिंह (14) पुत्र राहुल, विशाल सिंह (6) पुत्र रमन पाल सिंह, सूर्यांश (12) पुत्र लाल सिंह, श्रीदेवी तिवारी (17) पुत्री प्रेम मोहन और अभिषेक (18) पुत्र पप्पू सभी निवासी गांव सुनौरा के हैं।


सीएम योगी ने जताया दुख 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

पीड़ितों को सहायता राशि का एलान 

बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेमचंद्र मीना, आईजी डॉ. राकेश, डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी एस. आनंद आदि अधिकारी सीएचसी पहुंचे। डीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की जा रही है। घायलों के समुचित इलाज के लिए प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed