फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   13 illegal cuts on the highway from Bareilly turn to Atsalia

Shahjahanpur News: हाईवे पर बरेली मोड़ से अटसलिया तक 13 अवैध कट

Mon, 24 Feb 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
13 illegal cuts on the highway from Bareilly turn to Atsalia
शाहजहांपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार शाम को डीएम धर्मेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने कहा कि नेशनल हाईवे पर बरेली मोड़ से अटसलिया तक 13 अवैध कट हैं। इनकी वजह से हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने पीडी एनएचएआई प्रशांत दुबे को अवैध कट को बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट एवं तीन सवारी पर चालान करने की कार्रवाई तेज की जाए। उन्होंने कहा कि वाहन का तीन बार से अधिक चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस जब्त करने की कार्रवाई की जाए। सभी पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी कैमरे को आईटीएमएस से जोड़ा जाए। इससे बिना हेलमेट तेल लेने वालों पर निगरानी की जा सकेगी। उन्होंने तहसीलवार ब्लैक स्पॉट की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चिह्नित स्पॉट सही किए जाएं। कहा कि जनपद के विभिन्न मार्गों पर संकरी पुलिया, अंधा मोड़ आदि स्थानों पर रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग, डेलीनेटर, प्रकाश व्यवस्था और संकेतक लगाए जाएं। इस दौरान एसपी राजेश एस, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एआरटीओ शशिकांत भूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed