फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बाड़ा तोड़कर रात में भागे गोवंश,फसल की बर्बाद

बाड़ा तोड़कर रात में भागे गोवंश, फसल की बर्बाद

Sun, 17 Feb 2019 07:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
बाड़ा तोड़कर रात में भागे गोवंश,फसल की बर्बाद
मिर्जापुर। शेरपुर कुर्रिया गांव मे एक निजी पशुबाड़े में बंद करवाए गए गोवंश रात में ही पशु बाड़ा तोड़कर भाग गए। जिससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

मालूम हो कि शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा गोवंश को एकत्र कर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर दिया था। यही नहीं ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए विरोध में गांव के प्राथमिक और जूनियर स्कूल में भी ताला जड़ दिया था। शनिवार सुबह ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर आईं एडीएम प्रशासन वंदिता श्रीवास्तव, एसडीएम कलान सुभाष सिंह, सीओ शिव प्रसाद दुबे और बीडीओ गोविंद बल्लभ पाठक ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पशुओं को अस्पताल परिसर से निकलवाकर एक ग्रामीण के पशुवाड़े मे बंद करवाकर एक दो दिन में ही चरागाह की जमीन पर गो संरक्षण केंद्र बनवाए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया था।
शनिवार को ग्रामीण के पशुवाड़े में बंद करवाए गए छुट्टा पशु रात में ही पशुवाड़ा तोड़कर खेतों की ओर भाग गए। दिन भर के भूखे प्यासे पशुओं ने रात में ही कई किसानों की फसल बर्बाद कर दी। जिससे किसानों में शासन-प्रशासन के प्रति एक बार फिर रोष बढ़ गया है। उधर, ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करने वाले अधिकारी दूसरे दिन ही किसानों की समस्या भूल गए। रविवार को किसी भी अधिकारी ने गांव आकर गो संरक्षण केंद्र बनवाए जाने की शुरुआत तक नहीं की है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन


शेरपुर कुर्रिया ग्राम पंचायत में चरागाह की 32 एकड़ जमीन पड़ी है। इस जमीन पर ग्रामीण कब्जा भी कर रहे हैं। यदि चरागाह की जमीन पर स्थायी गोशाला का निर्माण करवा दिया जाए, तो किसानों की फसलें भी सुरक्षित जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजेंद्र सिंह उर्फ बबलू
प्रधान पति, ग्राम पंचायत शेरपुर कुर्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed