{"_id":"5b3675f94f1c1bf56e8ba9e5","slug":"121530295801-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंटा चौराहे पर गरजी जेसीबी, अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंटा चौराहे पर गरजी जेसीबी, अतिक्रमण हटाया
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-3, 4, 5
अंटा चौराहे पर गरजी जेसीबी, हटाया अतिक्रमण
अभियान के दौरान दुकानदारों की अफसरों से नोकझोंक
व्यापार बंधु की बैठक में उठा था अतिक्रमण का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर में प्रमुख चौराहों पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन और नगर निगम एक बार फिर से सख्ती के मूड में नजर आ रहा है। शुक्रवार को अंटा चौराहे पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान दुकानदारों की कई बार अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से नोकझोंक भी हुई। हालांकि, सख्ती दिखाते हुए यहां से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटवा दिया गया। शनिवार को भी अंटा चौराहे से हनुमतधाम रोड पर अभियान चलाया जाएगा।
शहर में अतिक्रमण की समस्या किसी से छिपी हुई नहीं है। बृहस्पतिवार को डीएम अमृत त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई व्यापार बंधु की बैठक में अतिक्रमण और जाम की मुद्दा भी उठा था। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, अग्रिश्मन अधिकारी यदुनाथ सिंह और नगर निगम टीम के साथ अंटा चौराहे पहुंचे। अधिकारियों और जेसीबी देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ ने अपना सामान खुद ही हटा लिया वहीं कुछ दुकानदार विरोध करने लगे। इस दौरान मामूली तकरार भी हुई। यहां सख्ती दिखाते हुए नालों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटवा दिया गया। पक्के अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। शनिवार को भी अभियान चलाया जाएगा।