{"_id":"5a6ea3774f1c1ba4268b71b7","slug":"121517200247-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, दो घायल
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही/ मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में एक को बरेली रेफर किया गया है। सड़क दुघर्टनाएं रविवार को मीरानपुर कटरा और निगोही थाना क्षेत्रों में हुईं। निगोही में तेज रफ्तार बाइक गन्ना से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। इसमें एक युवक की जान चली गई और एक घायल हो गया। मीरानपुर कटरा में हाईवे पर हुलासनगर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक रौंद दी, जिसमें एक युवक की जान चली गई। मरने वालों के परिवारों में कोहराम मचा है।
शहर के चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला खलीलशर्की तीन खंभा वाली गली निवासी 25 वर्षीय अंकुर पांडेय और अनूप सक्सेना रविवार को बोरा सिलाई की मशीन लेने बाइक से पीलीभीत गए थे। दोनों शाम को लौट रहे थे। बाइक अंकुर पांडेय चला रहा था। शाम करीब छह बजे इनकी बाइक निगोही के गांव बाबर माइनर पुलिया के पास पहुंची तभी बाइक गन्ना से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। ट्रॉली का पहिया अंकुर के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक यहां से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घायल का इलाज चल रहा है।
दूसरा सड़क हादसा नेशनल हाईवे पर मीरानपुर कटरा थाने के गांव हुलासनगर के पास हुआ। क्षेत्र के गांव परशुराम नगला निवासी श्यामबाबू पुत्र ओमप्रकाश अपने चचेरे भाई बलवीर के साथ रविवार को फरीदपुर में ब्याही अपने बहन के घर गया था। शाम को दोनों बाइक से लौट रहे थे। बहगुल नदी का पुल पार करने के बाद हाईवे पर हुलासनगर गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। जिसमें 19 वर्षीय श्यामबाबू की मौके पर मौत हो गई और बलवीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। श्यामबाबू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज के गांव ठिंगरी निवासी 22 वर्षीय मंशाराम जून 2017 में हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसका इलाज चल रहा था। फिर से हालत बिगडने पर परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रविवार को मंशाराम ने दम तोड़ दिया।