फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   12 urban health and wellness centers will be opened in rented buildings

Shahjahanpur News: किराये के भवन में खोले जाएंगे शहर में 12 अर्बन सेंटर, मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
12 urban health and wellness centers will be opened in rented buildings
शाहजहांपुर। महानगर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 12 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए किराये के भवन की तलाश की जा रही है। डॉक्टरों की तैनाती के लिए साक्षात्कार हो गया है। नौ डॉक्टर के नाम फाइनल कर स्वीकृति के लिए डीएम को भेजे गए हैं। दावा है कि पीएचसी की तरह अर्बन केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज होने के बाद भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। ग्रामीण इलाकों से आने वाली भीड़ के कारण काफी समय लगता है। वहीं दूरी अधिक होने के कारण भी लोग जाने से बचते हैं। ऐसे में लोगों को शहर के अंदर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नेशनल स्वास्थ्य मिशन के तहत 12 अर्बन सेंटर खोलने की तैयारी है। इन सेंटरों को किराये के भवन में संचालित किया जाएगा। भवन को किराये पर देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आवेदन मांगे हैं। करीब 10 लोगों ने अपना भवन देने के लिए स्वीकृति दी है। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि 1100 से 1400 स्वाक्यर फुट भवन की जरूरत है। जहां पर पीएचसी की तरह सुविधाओं को उपलब्ध कराकर आमजन को राहत दी जाएगी। अर्बन हेल्थ सेंटर में डॉक्टर, लैब टेक्निशियन, सपोर्टिग स्टाफ को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed