{"_id":"5bd8a3babdec2269ad753d1a","slug":"11540924346-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"170 केंद्रों पर गन्ना खरीद करेंगी पांच मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
170 केंद्रों पर गन्ना खरीद करेंगी पांच मिलें
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सहकारी क्षेत्र की दो और निजी क्षेत्र की तीन चीनी मिलों के लिए गन्ना क्रय केंद्रों का निर्धारण हो गया है। सबसे ज्यादा 53 गन्ना क्रय केंद्र निगोही की डालमिया चीनी मिल को मिले हैं। सहकारी क्षेत्र की पुवायां चीनी मिल को सिर्फ एक ही गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किया गया है। गन्ना आयुक्त के दिशा निर्देश मिलने के बाद सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने चीनी मिलों को आवंटित क्रय केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
चीनी मिलों को आवंटित किए गए जिले में कुल 170 गन्ना क्रय केंद्रों पर 14 दिन के भीतर खरीद शुरू करनी होगी। इससे पहले संबंधित गन्ना समितियों के साथ अनुबंध भी करना होगा। मिलों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी मिल क्रय केंद्र के स्थान को परिवर्तित नहीं करेगी। क्रय केंद्रों पर तौल लिपिक, गन्ना यातायात सुविधा, किसानों के लिए पेयजल व्यवस्था, पशुओं के लिए नाद रखने की जिम्मेदारी चीनी मिलों के अध्याशी की होगी। इस पेराई सत्र में पांच मिलें जिले में 425.20 लाख क्विंटल गन्ना खरीद करेंगी। रोजा चीनी मिल के लिए 49 क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। इन पर मिल 81.40 लाख क्विंटल गन्ना खरीद करेगी। इसी तरह 53 क्रय केंद्रों पर निगोही चीनी मिल सबसे ज्यादा 145.89 क्विंटल गन्ना खरीदेगी। दो क्रय केंद्र पर पुवायां मिल 38.03, 26 क्रय केंद्रों पर तिलहर चीनी मिल 40.95 और 40 क्रय केंद्रों पर मकसूदापुर चीनी मिल 118.93 लाख क्विंटल गन्ना खरीद करेगी।
क्रय केंद्रों के संचालन समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए सचिव सहकारी गन्ना विकास समितियां और ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। क्रय केंद्र के संचालन में देरी होने पर रिपोर्ट चीनी आयुक्त को भेजी जाएगी। क्रय केंद्रों पर लाइसेंसधारी तौल लिपिक ही तौल कर सकेंगे। अवैध रूप से गन्ना खरीद मिलने पर मिल के अध्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।