फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किसी की मां, तो किसी का बिलख रहा था भाई

किसी की मां, तो किसी का बिलख रहा था भाई

Sun, 02 Sep 2018 11:46 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
किसी की मां, तो किसी का बिलख रहा था भाई
फोटो-27 से 31 तक
विज्ञापन

किसी की मां, तो किसी का बिलख रहा था भाई
शमशेरपुर गांव में दूसरे दिन भी पसरा हुआ था मातमी सन्नाटा
दफन किए गए बच्चों के शव, मोहित का हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
कांट । गांव शमशेरपुर में शनिवार शाम बिजली गिरने से तीन बच्चों और एक युवक की मौत पर दूसरे दिन भी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। शव को देखकर किसी की मां बिलख रही थी, तो किसी का भाई। रविवार को जब चारों के शव अलग-अलग तरह से अंतिम संस्कार को ले जाए जाने लगे तो हर किसी की आंखें छलक आईं।

प्रशासन ने शनिवार रात को ही शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया था। रविवार सुबह सबसे पहले धनपाल के आठ वर्षीय बेटे बबलू के शव को उसके परिजनों ने अपने खेत में सुपुर्दे खाक कर दिया। बबलू के भाई विपिन को गंभीर झुलसी अवस्था में लखनऊ रेफर किया गया है। इसके बाद एक-एक करके अन्य मृतकों में 12 वर्षीय डबले उर्फ लव पुत्र सुुरजीत, 11 वर्षीय अनमोल पुत्र पप्पू सिंह और 22 वर्षीय मोहित के शव अंतिम संस्कार को घर से निकले तो इनके परिवार की महिलाएं बिलखते हुए पीछे-पीछे चल दीं। डबले की मां सुनीता को तो संभालना मुश्किल हो रहा था। कुछ ऐसा ही हाल उसकी बड़ी बहन विद्या का भी था। वहीं मोहित की मां अनारकली और पत्नी को बिलखते देख उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा था। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा था, हालत यह थी कि लोगों के घरों में घटना के बाद से लेकर रविवार दोपहर तक किसी के घर में चूल्हा तक नहीं जला था। मोहित के शव को मुखाग्नि उसके छोटे भाई पिंकू ने दी। वहीं बच्चों के शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed