{"_id":"5aa69ed84f1c1bc4758b4fee","slug":"11520869080-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम और एसडीएम ने रूकवाया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम और एसडीएम ने रूकवाया निर्माण
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम और एसडीएम ने रुकवाया निर्माण
गोला बाईपास रोड पर बन रही हैं दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार।
एडीएम वित्त एवं राजस्व जितेंद्र कुमार शर्मा और एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने सोमवार को खुटार पहुंचकर गोला बाईपास रोड पर बन रही दुकानों का निर्माण रुकवा दिया है। दुकानें बनवा रहे लोगों ने अभिलेख तलब किए गए हैं।
गौरतलब है कि खुटार के मुख्य चौराहे से गोला जाने वाले रोड पर तमाम जगह विवादित है। लोग मौका देखकर निर्माण कराने लगते हैं। पहले भी दुकानों का निर्माण रोक दिया गया था, लेकिन कई दिन से फिर से निर्माण कार्य चल रहा था। जानकारी पाकर सोमवार को एडीएम और एसडीएम मौके पर पहुंचे और जांच की। एसडीएम ने कहा कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि जिस भूमि पर निर्माण कार्य हो रहा है। वहां पर सरकारी जमीन भी है। इस संबंध में पीडब्लूडी विभाग से रिपोर्ट तलब की गई है और दुकानों का निर्माण करा रहे लोगों से भी जमीन संबंधी कागजात मंगलवार को दिखाने को कहा गया है।
मौका मुआयना करने के बाद दोनों अधिकारी थाने पहुंचे और पुलिस को निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने के आदेश दिए। इसके बाद काम रुकवा दिया गया। मामले को लेकर नगर में व्यापक चर्चा है।