{"_id":"59f5e5964f1c1b65548b9cc9","slug":"11509287318-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
Updated Sun, 29 Oct 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। शनिवार रात पंखे के तार सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। रविवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव जेंबा निवासी लालाराम का पुत्र 28 वर्षीय दीपक शनिवार रात घर में पंखे के तार लगा रहा था। इसी दौरान करंट लग जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग दीपक को रात में ही पुवायां के सरकारी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को घर ले गए।
दीपक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। उसकी दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। पत्नी राधा देवी, पिता लालाराम और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के तमाम लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मृतक अपने पीछे एक वर्ष के पुत्र को छोड़ गया है। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी प्रवेश सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।