फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रेन से गिरकर बैग बिक्रेता की मौत

ट्रेन से गिरकर बैग बिक्रेता की मौत

Wed, 26 Jul 2017 05:18 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर बैग बिक्रेता की मौत
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह पंजाब मेल ट्रेन पर चढ़ते समय बैग बिक्रेता फिसलकर नीचे गिर गए। इससे उनका एक पैर कट गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हाजी बिल्डिंग निवासी 50 वर्षीय मोहन सिंह बुधवार सुबह बेटे गोविंद के साथ उसका इलाज कराने के लिए लखनऊ जाने को घर से निकले थे। वह रेलवे स्टेशन पर सुबह लगभग साढ़े सात बजे पहुंचे तो लखनऊ जाने वाली पंजाब मेल धीरे-धीरे चलने लगी थी। चलती ट्रेन पर चढ़ते समय अचानक उनका पैर फिसला और उनका पैर पायदान व रेलवे स्टेशन की फर्श के बीच फंस गया। इससे उनका पैर अलग हो गया। लहूलुहान मोहन सिंह को देख उनका बेटा सदमे में आ गया। मौके पर लोगों की भीड़ लगने के साथ ही जीआरपी एसओ विजय बहादुर वर्मा पहुंच गए। बेटे की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मोहन सिंह की सदर बाजार में बैग की दुकान थी। उनके दो बेटे व एक बेटी है। घटना के बाद से परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed