फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   33 केवी लाइन फाल्ट से ठप हुई बिजली सप्लाई

33 केवी लाइन फाल्ट से ठप हुई बिजली सप्लाई

Sun, 25 Jun 2017 07:39 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
33 केवी लाइन फाल्ट से ठप हुई बिजली सप्लाई
शाहजहांपुर। पुवायां रोड पर पैना स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन पॉवर स्टेशन से निकली बहादुरगंज की 33 केवी लाइन का एक तार रविवार सुबह खन्नौत स्थित श्मशान भूमि के पीछे टूट गया। इससे बहादुरगंज सब स्टेशन के सभी फीडरों से जुड़े इलाकों में छह घंटे तक बिजली सप्लाई अस्त-व्यस्त रही। इस दौरान कचहरी फीडर को दूसरी लाइन से सप्लाई दिए जाने पर अन्य इलाकों में ओवरलोडिंग से बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

दो दिन से तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी हो रही है। इससे बिजली की खपत बढ़ गई और शहरी पॉवर नेटवर्क ओेवरलोडिंग का शिकार हो गया है। शनिवार देर रात से शहर के विभिन्न फीडरों पर ट्रिपिंग बढ़ने से लाइनों पर अतिरिक्त भार पड़ने का संकेत मिलने लगा था। रात से लेकर सुबह तक बिजली की आवाजाही बनी रही, लेकिन सुबह करीब सवा दस बजे बहादुरगंज सब स्टेशन के इनकमिंग फीडर को करंट मिलना बंद हो गया। वहां के एसएसओे ने पैना पॉवर स्टेशन से संपर्क साधा तो बताया गया कि सप्लाई चालू है। लाइन में फाल्ट का आभास होने पर एक्सईएन सिटी विवेक पटेल ने फील्ड स्टाफ से शहरी सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कराई, लेकिन तार सही सलामत मिले। लाइन स्टाफ खन्नौत मोक्ष धाम के पीछे पहुंचा तो लाइन का एक तार टूटा पड़ा था। प्रभारी अवर अभियंता शैलेंद्र पांडेय ने पैना पॉवर स्टेशन से लाइन बंद कराकर मरम्मत का काम शुरू कराया, जिसमें करीब तीन घंटे लग गए। इस बीच, कचहरी फीडर को सप्लाई देने के लिए उसे अन्य लाइन से जोड़ा गया तो शहर के अन्य कई इलाकों में वोल्टेल ड्रॉप की समस्या पैदा हो गई। शाम चार बजे सप्लाई शुरू होने के बाद भी ट्रिपिंग का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

बिजली संकट ने लोगों को किया बेहाल
भीषण गर्मी में लाइन फाल्ट से पैदा हुए बिजली संकट ने शहर के कई तमाम मोहल्लोें और कालोनियों में रहने वाले हजारों परिवारों को बेहाल कर दिया। बहादुरगंज, चमकनी अंटा, तारीन बहादुुरगंज, तारीन टिकली नई कालोनी, ऑफीसर्स कालोनी (आंशिक), कृष्णानगर, इस्लामियां तिराहा, बहादुरपुुरा, लोहिया नगर, खलीलशर्की, खलीलगर्वी, खिरनीबाग (आंशिक), सदर बाजार, कटिया टोला, बाड़ूजई फर्स्ट, उस्मानबाग आदि क्षेत्रों के लोग सुबह से शाम तक बिजली को तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed