फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लोकसभा चुनाव में भी चलेगी कांग्रेस की आंधी

लोकसभा चुनाव में भी चलेगी कांग्रेस की आंधी

Fri, 21 Dec 2018 06:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भी चलेगी कांग्रेस की आंधी
विस चुनाव में मिली सफलता से कांग्रेस में उत्साह
विज्ञापन


शाहजहांपुर। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में मिली जीत से कांग्रेसी उत्साहित है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने पूर्व राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के अपने आवास प्रसाद भवन में पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी फूल मालाएं लेकर और कांग्रेस जिंदाबाद, राहुल-जितिन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को फूल मालाएं पहनाकर तीन राज्यों में मिली जीत की मुबारकबाद दी। इस मौके पर जितिन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की आंधी चलेगी। उन्होंने कहा कि 2014 में राम के नाम का सहारा लेकर चुनाव जीतने वाली भाजपा अब हनुमान के नाम से बेवकूफ बना रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस मुक्त देश का सपना देखने वाले सावधान हो जाएं, आने वाले समय में उनका बोरिया-बिस्तर बांध दिया जाएगा। स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, अशफाक उल्ला खां, शाहिद अनवर कुरैशी, तसनीम अली खां, आलोक प्रताप सिंह, दौलतराम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed