{"_id":"5c1ba475bdec225715597e23","slug":"111545315445-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्धनग्न होकर मीट विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्धनग्न होकर मीट विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर। मस्जिदों के दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा विभाग से मीट बिक्री के लाइसेंस दिए जाने की मांग को लेकर सर्व समाज हिताय मोर्चा के बैनर तले तीन दिन से धरना सत्याग्रह किए जाने पर भी कोई सुनवाई नहीं होने पर मीट विक्रेताओं ने अफसरों के ध्यानाकर्षण को नया तरीका अपनाया। उन्होंने बृहस्पतिवार को खिरनीबाग जीआईसी ग्राउंड के धरना स्थल पर अर्धनग्न होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद नबी ने कहा कि मसजिदों में मीट की पुश्तैनी दुकानों में बिक्री पर रोक लगा दिए जाने से कुरैशी बिरादरी के तमाम परिवार बेरोजगार होने के कारण भुखमरी के मुहाने पर पहुंच गए हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी इस ओर से बेपरवाह बने हैं। उन्होंने कहा कि इन हालातों में बिरादरी के किसी परिवार में कोई अप्रिय घटना होती है तो प्रशासन जवाबदेह होगा। प्रदर्शन में समीउल्ला, महफूज, रिजवान, कय्यूम, मो. उमर आदि शामिल रहे। ब्यूरो