फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मानदेय बढ़ोतरी को आंगनबाड़ी वर्करों ने फिर भरी हुंकार

मानदेय बढ़ोतरी को आंगनबाड़ी वर्करों ने फिर भरी हुंकार

Wed, 17 Jan 2018 08:52 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
मानदेय बढ़ोतरी को आंगनबाड़ी वर्करों ने फिर भरी हुंकार
फोटो 08 में।
विज्ञापन

मानदेय बढ़ोत्तरी को आंगनबाड़ी वर्करों ने फिर भरी हुंकार
केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर प्रदर्शन कर दिया धरना

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मानदेय बढ़ाकर 15000 रुपये मासिक किए जाने सहित अन्य कई मांगों को लेकर नौ से 16 जनवरी तक विरोध सप्ताह मनाने के बाद आंगनबाड़ी वर्करों ने बुधवार को केंद्रीयश्रम संगठनों के आह्वान पर खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर कड़ाके की सर्दी के बावजूद धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ दोबारा हुंकार भरी। इस मौके पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष पद्मा रस्तोगी ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
संघ के जिला प्रभारी विश्वमोहन भारद्वाज ने आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जब तक सरकार मांगों पर सुनवाई नहीं करेगी, काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करते हुए संघर्ष जारी रखा जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी वर्कर जुलूस के रूप में नारेबाजी करती हुईं कलक्ट्रेट पहुंचीं और वहां सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। ज्ञापनों में न्यूनतम मानदेय बढ़ाकर 18000 रुपये मासिक किए जाने, तीन हजार रुपये मासिक पेंशन अनुमन्य करने, केंद्रीय योजनाओं के लिए बजट में पर्याप्त धन की व्यवस्था करने, योजनाओं का निजीकरण बंद किए जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में संघ की जिला महामंत्री सपना मिश्रा, कृष्णा कुमारी, मूर्ति देवी, अमिता कटियार, सावित्री देवी, सुमन मिश्रा, मुन्नी देवी, मीरा रानी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed