{"_id":"5a195e144f1c1b68678be075","slug":"111511611924-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ
Updated Sat, 25 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर में रामलीला मैदान के पास स्थित बाबा पोले नाथ की कुटिया पर शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया।
शनिवार को भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष बाबा की कुटिया पर पहुंचे और यहां से कलश यात्रा हरेराम पक्का तालाब मंदिर पहुंची। यहां मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद महिलाओं ने कलशों में जल भरा और वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंचांग पूजन और अग्निस्थापन किया। यज्ञाचार्य पंडित वासुदेव शास्त्री ने बताया कि यज्ञ एक दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दिन में रोजाना यज्ञ और रात में रासलीला का आयोजन किया जाएगा।
यज्ञ में महंत रामदास महाराज, महंत भुवनेश्वर धर्मेंद्र दास, ओमकार मुनि, महंत दामोदर दास, महंत पूरनदास, महंत सुखदेव मुनि, महंत मथुरा दास, महंत वंशीधर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तमाम महात्मा भाग लेने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से यज्ञ में भारी संख्या में भाग लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।