{"_id":"59b92c304f1c1be97f8b69fb","slug":"111505307696-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती से गुस्साएं लोगों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती से गुस्साएं लोगों ने हाईवे किया जाम
Updated Wed, 13 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। तीन दिन सेे लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने व्यापार मंडल के साथ मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर विरोध जताया। एसडीएम के आश्वासन पर लगभग डेढ घंटे बाद जाम खोला गया। इसके बाद भी सप्लाई नहीं मिली।
बुधवार सुबह करीब दस बजे व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा सराफ के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने विद्युत मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक स्टेट हाईवे जाम रहने से रोड के दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे यात्री गर्मी के मौसम मे बूंद बूंद पानी को तरस गए।
जाम की सूचना पर पहुंचे एसओ वीरेंद्र सिंह चौहान ने आंदोलनकारियों को समझाया कि बिना पूर्व सूचना के रोड जाम करना कानून जुर्म है। जाम से आम आदमी को दिक्कत होती है। बिजली नहीं आने से सभी परेशान हैं। एसओ के जाम खोलने के अनुरोध पर जाम लगाने वालों ने विद्युत मंत्री श्रीकांत शर्मा के विरुद्ध नारेबाजी और तेज कर दी। एसओ ने व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा की एसडीएम सत्यप्रिय सिंह से वार्ता कराई। एसडीएम ने आधा घंटे के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो जाने का आश्वासन दिया। तब जाम समाप्त हुआ। एसडीएम के आश्वासन के बाद भी समाचार लिखे जाने तक बिजली नहीं आई थी।