फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जीएफ कॉलेज में मेधावी खिलाड़ी पुरस्कृत

जीएफ कॉलेज में मेधावी खिलाड़ी पुरस्कृत

Mon, 29 Jan 2018 07:40 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में मेधावी खिलाड़ी पुरस्कृत
फोटो- 05 में
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज में विजयी खिलाड़ी पुरस्कृत
प्राचार्य ने मेडल पहनाकर बांटे प्रशस्ति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
जीएफ कॉलेज में एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने मेधावियों को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।
कमेटी हाल में हुए आयोजन में विश्वविद्यालय की नार्थ जोन हॉकी प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ी आकिल खान, सूरज सिंह, अवनीश कुमार, मोहम्मद अलास, रजा इदरीसी, मोहित सागर, सौरभ सिंह, दीपक महिला हॉकी खिलाड़ियों निदा और हिना, वॉलीबाल खिलाड़ी नफीस खान, क्रासकंट्री रेस के खिलाड़ी भूपेंद्र कुमार, खो-खो खिलाड़ी सूरज सिंह यादव, आकाश, शतरंज खिलाड़ी आशीष शर्मा, फुटबॉल खिलाड़ी प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, अमन शर्मा को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव गैलेक्सी-2017 के अंतर्गत हुईं शतरंज, कैरम, बास्केट बाल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस के विजेताओं और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

डॉ. कामरान हुसैन के संचालन में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. जीए कादरी, डॉ. साजिद खान, डॉ. नईमुद्दीन सिद्दीकी, सैयद अनीस अहमद, डॉ. तारिक, डॉ. साजिद खान, डॉ. अबुल हसनात, डॉ. अरशद खान, डॉ. अरीब अंजुम, डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. इरम जहां, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. शीबा महजबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed