फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुरस्कार वितरण के साथ विज्ञान प्रदर्शनी का समापन

पुरस्कार वितरण के साथ विज्ञान प्रदर्शनी का समापन

Sat, 18 Nov 2017 06:42 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण के साथ विज्ञान प्रदर्शनी का समापन
शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में सतत् विकास के लिए नवाचार विषयक दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं ड्रामा का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने ड्रामा (नाटक) के माध्यम से समाज सुधारक संदेश दिए। प्रदर्शनी में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की कुल 30 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहना विषयक स्थिर मॉडल में नाजिया ने प्रथम, तृप्ति ने द्वितीय, दीक्षा सिंह ने तृतीय, क्रियाकारी मॉडल में खुशी श्रीवास्तव ने प्रथम, संसाधन प्रबंध एवं खाद्य सुरक्षा विषय के स्थिर मॉडल में संजय ने प्रथम, दीक्षा शर्मा ने द्वितीय, अमिता यादव ने तृतीय, क्रियाकारी में फैजान आलम ने प्रथम, अनामिका ने द्वितीय और मोनिस ने तृतीय, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जलाशयों का संरक्षण विषयक स्थिर मॉडल में विकांशी यादव ने प्रथम, आदर्श पांडेय ने द्वितीय और शताक्षी ने तृतीय, क्रियाकारी में वंशिता रावत ने प्रथम, उत्कर्षिता ने द्वितीय, ईशा ने तृतीय परिवहन एवं संचार के स्थिर मॉडल में नैनसी शर्मा ने प्रथम, अनामिका गंगवार ने द्वितीय और आलोक प्रजापति ने तृतीय, क्रियाकारी में वैभवी शुक्ला ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय, राहेमा खालिद ने तृतीय, डिजिटल और तकनीकी समाधान में क्रियाकारी मॉडल में आदित्य पाल ने प्रथम, आदर्श वाजपेयी ने द्वितीय, राजनाथ सिंह ने तृतीय, गणितीय प्रतिरूपण के स्थिर मॉडल में सदावती ने प्रथम, सनी कटियार ने द्वितीय और आरती ने तृतीय, क्रियाकारी मॉडल में तनिष्का गुप्ता ने प्रथम, विधि मिश्रा ने द्वितीय और लक्ष्मी गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

माध्यमिक स्तर (सीनियर ग्रुप) पर स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहना विषयक स्थिर मॉडल में उमंग श्रीवास्तव ने प्रथम, क्रियाकारी मॉडल में मुबीनउद्दीन ने प्रथम, देवेश ने द्वितीय, संसाधन प्रबंध एवं खाद्य सुरक्षा के क्रियाकारी मॉडल में रेनू ने प्रथम, अंजली वर्मा ने द्वितीय, अनुष्का चौहान ने तृतीय, अपशिष्ट प्रबंधन एवं जलाशयों का संरक्षण स्थिर मॉडल में आस्था ने प्रथम, क्रियाकारी में आयुष भारती ने प्रथम, निशी चौरसिया ने द्वितीय, अर्चना ने तृतीय, परिवहन एवं संचार के क्रियाकारी मॉडल में दिव्यांशी मिश्रा ने प्रथम, शीतल प्रजापति ने द्वितीय, शालिनी ने तृतीय, डिजिटल और तकनीकी समाधान के क्रियाकारी मॉडल में राहुल राठौर ने प्रथम, श्रद्धा ने द्वितीय और श्रेष्ठा वर्मा ने तृतीय और गणितीय प्रतिरूपण के क्रियाकारी मॉडल में रजत कुमार ने प्रथम, आर्ची मिश्रा ने द्वितीय और ऋषिराज सिंह ने तृतीय स्थान पाया। ड्रामा में लीड कांवेंट विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक संतोष कुमार सिंह, डॉ. रहबर अली, डॉ. सईद अख्तर, डॉ. कहकशां बेगम निर्णायक रहे। प्रेमशंकर सक्सेना और संजय शंकर मिश्र के संचालन में हुए आयोजन में डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने प्रधानाचार्य रणवीर सिंह और निर्णायकों के साथ विजेताओं को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। व्यवस्था में राजीव श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश, मनोज बाबू, दीपक दीक्षित, शैलेंद्र विक्रम सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed