फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आतंकियों पर कठोर सैनिक कार्रवाई करे सरकार

आतंकियों पर कठोर सैनिक कार्रवाई करे सरकार

Wed, 12 Jul 2017 06:50 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों पर कठोर सैनिक कार्रवाई करे सरकार
शाहजहांपुर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकवादी हमले पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बुधवार को भड़क गए। उन्होंने कलक्ट्रेट में आतंकी संगठनों के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर हमले में लिप्त आतंकियों के खिलाफ कठोर सैनिक कार्रवाई कर मारे गए और घायल यात्रियों के घरवालों को पर्याप्त आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मंच के जिलाध्यक्ष सर्वेश चंद्र मिश्र धांधू ने कहा कि देश के नागरिक जानते हैं कि आतंकियों ने सांप्रदायिकता का माहौल पैदा करने के लिए हिंदू तीर्थ यात्रा को निशाना बनाया, लेकिन इसमेें कहीं न कहीं सुरक्षागत ढ़िलाई भी रही। उन्होंने घटना को हिंदू समाज पर हमला बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं का दोहराव रोकने के लिए अमर नाथ यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था सेना के हवाले करने के साथ ही सरकार के स्तर से सघन सैन्य अभियान चलाकर इस्लामिक आतंकवादियों को नेस्तनाबूद किया जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन मेें भविष्य में अमरनाथ यात्रा समेत अन्य हिंदू तीर्थ यात्राओं में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाने और हमले में मारे गए यात्रियों के आश्रितोें को एक-एक करोड़ व घायलों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में अनूप गुप्ता, राहुल वाल्मीकि, आशीष शुक्ला, रामकुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, दीपू सिंह सोमवंशी, कमल मिश्रा, वरुण दीक्षित, रिंकू कनौजिया, कुशलेश मिश्रा, अनूप बाथम, रविमोहन मिश्रा, गौरव सिंह, सरोज गुप्ता, अजय अग्निहोत्री, बृजेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed