{"_id":"5a7c5a264f1c1b387b8b53f7","slug":"100-rupee-fine-on-denying-10-rupee-coin","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 का सिक्का लेने से मना करने पर 100 रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 का सिक्का लेने से मना करने पर 100 रुपये का जुर्माना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Thu, 08 Feb 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
10 rupee coin
यात्री से 10 रुपये का सिक्का लेने से इंकार करने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके वर्मा ने परिचालक पर 100 रुपये का अर्थदंड लगाते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की चेतावनी दी है।
भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश के बाद भी 10 रुपये का सिक्का लेने से लोग कतरा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रोडवेज बस में हुआ।
अल्हागंज निवासी अमित वाजपेई 30 जनवरी को शाहजहांपुर डिपो की बस पर पांचाल घाट फर्रुखाबाद के लिए सवार हुए थे। किराये के रूप में उन्होंने 10 के सिक्के टिकट के लिए परिचालक को दिए थे। इसमें से एक सिक्का 15 रेखाओं वाला होने पर परिचालक सुनील मिश्रा ने नहीं लिया था।
अमित ने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल संख्या 4001521800 3550 कर दी। मामले की सुनवाई करते हुए क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक ने 2 फरवरी को परिचालक की इस हरकत को अपराध मानते हुए 100 रुपये का आर्थिक दंड लगाया और भविष्य में इस प्रकार की हरकत ने करने की चेतावनी भी दी।